जीवन संघर्ष में योग्यतम की विजय

 🔥♻️🔥♻️🔥♻️🔥♻️🔥♻️🔥


*फल वही वृक्ष देता है जो हर मौसम को सहन कर के पनपता है,*


*इंसान जीवन में अगर आप को कभी कष्ट आते है, कभी सुख मिलता है तो उनको सब तरह से सहना सीखो, तभी आप जीवन को बढ़ा पाएंगे,अगर सब सुख मिलते रहेंगे तो इंसान कमजोर हो जायेगा, वो एक समय ऐसा होगा कि थोड़ा सा कष्ट उसे गिरा देगा,*


*बच्चा जब पैदा होता है तब दाई या नर्स उसे पीठ पर थपकी मरती है, थोड़ा बड़ा होता है तो मसाज मालिश होती है, कारण कि उसके शरीर के सभी अंग मजबूत बने, सुख दुःख किसी भी व्यक्ति को मजबूत बनाता है जो दुःख या विषम परिस्थितियों को सहन करना सीख गया वो निश्चित कामयाब होगा,*


*कुछ बुरा होता है हमारे सोच के अनुरूप नहीं होता तो निराश मत होइए, ना खुद से विमुख होना चाहिए, कितनी भी विषम परिस्थिति में हर किसी बात का सामना करते रहना चाहिए, इस से  आप के प्रति लोगो ने विश्वास बढ़ेगा, और आप का मनोबल ऊंचा होगा, अगर आप खुद से विमुख होते जायेगे तो कभी खड़े नही हो पाएंगे, कोई भी कार्य की कामयाबी हासिल नही होगी,*


*गलत होने के बाद जब सही करने की जिद बनती है बस वही से जीत का सिलसिला शुरू होता है।।*


*रोता वही है जो परिस्थिति से लड़ना नही जानता, हंसता वो है जो हर परस्थिति का मुकाबला करना जनता है।।*


    

🙏🏾💢💮💢🙏🏾

टिप्पणियाँ