ध्यान का महत्व
🪴🌻🪴🌻🪴🌻🪴🌻🪴🌻🪴
*हमारे जीवन में ध्यान का क्या महत्व है, ये एक योग क्रिया है जो मन को एकत्रित करती है, बहुत सी बाते जो जरूरी है वो जब बिखर जाती हैं तब उनको संग्रहित करने को मन से ध्यान लगाते है।।*
*जब हम छोटे थे तब से हमे बोला जाता था, हमेशा खेल कूद में रहते हो थोड़ा पुस्तको में भी ध्यान लगाओ, असल में ध्यान होता क्या है, जब हमारा मन विचार बिखर जाते है तब ध्यान लगाते है, आंख बंद करके एक निश्चित वस्तु को याद करते है, वो ही हमे दिखने लगे तब हमारा ध्यान पूर्ण होता है।।*
*महाभारत काल में ध्यान का सही उपयोग अर्जुन ने किया था, उनको ध्यान का पूर्ण ज्ञान था, गुरु द्रोण जी ने पूछा कि चिड़िया का क्या क्या अंग दिख रहा है, तब अर्जुन ने सटीक जवाब दिया, गुरु जी चिड़िया की सिर्फ आंख दिख रही हैं।।*
*हम अगर रोज सुबह एक निश्चित समय पर ध्यान लगाए तो हमारे मस्तिष्क का विचारो का बेहद विकास होता है, जब हम ध्यान को सिख जाते है या मतलब अपनी इंद्रियों को एकत्रित कर पाते है तो हम कोई भी असंभव कार्य कर सकते है।।*
*ध्यान हमे तेजस्वी बनाता है, ईश्वर के नजदीक लता है,*
*आपका दिन शुभ रहे।।*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें