*मोहनदास करमचंद गांधी के 150 साल .. भोजपुरी में और मेरे मन में गाँधी ... भोजपुरी का यह गीत भी बहुत मशहूर हुआ, जिसके बोल थे... मोरे चरखा के टूटे न तार, चरखवा चालू रहे. गान्ही बाबा बनलै दुलहवा, अरे दुल्हिन बनी सरकार, चरखवा चालू रहे...." शादी विवाह के मौके पर सुना था तब गांधी चरखे से उठ के नोट पर आ गए थे.. यह प्रतीक था या कुछ और खैर.... आज बापू का 150 वा जन्म दिन है। विश्व में फैले उनके करोड़ों प्रशंसकों और समर्थकों की भाँति, जिनमें एक मैं भी शामिल हूँ । आज के दिन को आत्म मंथन का दिन मानता हूं गाँधी का होना आप इससे जान सकते हो की 1- #आइन्स्टाइन ( E=mc2 )ने यह कहा था कि हमारी आने वाली पीढ़ियाँ बमुश्किल यह विश्वास कर पायेंगी कि हाड़ माँस का एक ऐसा आदमी कभी इस धरती पर चलता फिरता था। 2-अमेरिकी अश्वेत नेता मार्टिन #लूथर किंग जूनियर यह कहा करते थे कि दुनियाँ के बाक़ी लोगों के लिए भारत पर्यटन स्थल की भाँति होगा परन्तु मेरे लिए यह एक तीर्थाटन के समान है क्योंकि यह महात्मा गांधी की जन्मस्थली है। हम सामान्य व्यक्तियों का जन्मदिन मनाते हैं परन्तु महापुरुषों की ज...