संदेश

फ़रवरी, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जीवन में सबक लेने योग्य 9 सूत्र

चित्र
*यदि आपके पास महाभारत ग्रंथ पढ़ने का समय न हो तो भी इसका सार 9 सूत्रों को जानकर अवश्य ही समझ लें..‼️* 1. *संतानों की गलत माँग और हठ पर समय रहते अंकुश नहीं लगाया, तो अंत में आप असहाय हो जायेंगे = कौरव* 2. *आप भले ही कितने भी बलवान हों लेकिन अधर्म के साथ हैं, तो आपकी विद्या, अस्त्र - शस्त्र, शक्ति और वरदान सब निष्फल हो जायेगा = कर्ण* 3. *संतानों को इतना महत्वाकांक्षी मत बना दें कि विद्या का दुरुपयोग कर स्वयंनाश कर सर्वनाश को आमंत्रित करे = अश्वत्थामा* 4. *कभी किसी को ऐसा वचन मत दें कि आपको अधर्मियों के आगे समर्पण करना पड़े = भीष्म पितामह* 5. *संपत्ति, शक्ति व सत्ता का दुरुपयोग और दुराचारियों का साथ अंत में स्वयंनाश का दर्शन कराता है = दुर्योधन*  6. *अंध व्यक्ति - अर्थात मुद्रा, मदिरा, अज्ञान, मोह और काम (मृदुला) अंध व्यक्ति के हाथ में सत्ता को भी विनाश की ओर ले जाती है = धृतराष्ट्र* 7. *व्यक्ति के पास विद्या विवेक से बँधी  हो तो विजय अवश्य मिलती है = अर्जुन* 8. *हर कार्य में छल, कपट, व प्रपंच रच कर आप हमेशा सफल नहीं हो सकते = शकुनि* 9  *यदि आप नीति, धर्म व कर्म का सफलता पूर...

वसंत का आगमन

चित्र
 आज से शुरू होगी वसंत ऋतु  ************************ वसंत को ऋतुओ का राजा क्यो कहा जाता है। ========================== वैसे तों हिंदू धर्म में सभी ऋतुओं का महत्व बताया गया हैं मगर वसंत ऋतु विशेष मानी जाती हैं मौसम प्रकृति के बदलाव का एहसास कराता हैं हर बदलती हुई ऋतु अपने साथ एक नया संदेश लेकर आती हैं वही भारत देश की प्रकृति के मुताबिक कुल 6 ऋतुएं प्रमुख मानी जाती हैं वसंत ऋतुहेमंत ऋतु, शिशिर ऋतु, वसंत ऋतु, ग्रीष्म ऋतु, वर्षा व शरद ऋतु। इनमें वसंत को सब ऋतुओ का राजा माना जाता हैं। वही वसंत को ऋतुओं का राजा कहने के पीछे कई सारे कारण बताए गए हैं जैसे फसल तैयार रहने से उल्लास और खुशी के पर्व, मंगल कार्य, विवाह, सुहाना मौसम, आम की मोहनी खुशबू, कोयल की कूक सब मिलकर अनुकूल समां बाधते हैं यही वजह हैं कि वसंत ऋतु को ऋतुराज कहा जाता हैं। वही वसंत को ऋतुओं का राजा इसलिए भी कहा गया हैं क्योंकि इस ऋतु में धरती की उर्वरा शक्ति यानी की उत्पादन क्षमता अन्य ऋतुओं की अपेक्ष अधिक बढ़ जाती हैं यही कारण हैं कि भगवान कृष्ण ने गीता में स्वयं को ऋतुओं में वसंत कहा हैं वे सभी देवताओं और परम शक्तियों मे...

अध्यापक शिक्षा का भारतीयकरण

चित्र
  अध्यापक शिक्षा का भारतीयकरण प्रस्तावना भारत में शिक्षा, भारत की महान सांस्कृतिक परम्परा और सभ्यता का दर्पण है। यह हमारी भव्य विकसित सभ्यता का साक्षात प्रमाण भी है। यही  कारण है कि, भारतीय समाज के विकास और उसमें होने वाले परिवर्तनों की रूपरेखा में हम शिक्षा और उसकी भूमिका को निरंतर विकासशील पाते हैं। भारत की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक परम्परा विश्व इतिहास में प्राचीनतम है। प्राचीन काल में शिक्षा को अत्यधिक महत्व दिया गया था। भारत ‘विश्वगुरु’ की उपाधि से विभूषित था। भारत की प्राचीन शिक्षा, आध्यात्मिकता पर आधारित पद्धति थी। शिक्षा, मुक्ति एवं आत्मबोध का ज्ञान-उपार्जन करने का साधन थी। प्राचीन शिक्षा की गुरुकुल प्रणाली और  विद्यार्थी- शिक्षक सम्बंध- भारतीय शिक्षा में आचार्य का स्थान बड़ा ही गौरव का था। उनका बड़ा आदर और सम्मान होता था। अध्यापक, छात्रों का चरित्र निर्माण, उनके लिए भोजनवस्त्र का प्रबंध, रुग्ण छात्रों की चिकित्सा, शुश्रूषा करते थे। कुल में सम्मिलित ब्रह्मचारी मात्र को आचार्य अपने परिवार का अंग मानते थे और उनसे वैसा ही व्यवहार रखते थे। आचार्य धर्मबुद्धि से नि:शुल...

गलतियों की स्वीकारोक्ति और सीख

चित्र
 *गलतियों की स्वीकारोक्ति एवं सीख* जिस व्यक्ति ने कभी गलती नहीं कि उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की । भीड़ हमेशा उस रास्ते पर चलती है जो रास्ता आसान लगता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं की भीड़ हमेशा सही रास्ते पर चलती है। अपने रास्ते खुद चुनिए क्योंकि आपको आपसे बेहतर और कोई नहीं जानता। कहते हैं इंसान गलतियों का पुतला होता है। जीवन में गलतियां होना स्वाभाविक है, गलतियां करना सीखने की प्रक्रिया का एक अनिवार्य हिस्सा है। मैनेजमेंट की भाषा में इसे ही ट्रायल एंड एरर मैथेड कहते हैं। गलतियां समस्या तब बन जाती हैं जब हम गलतियों से कोई सबक न लेकर अपनी गलतियों को जस्टिफाई करने की कोशिश करने लगते हैं एवं दूसरों से उन्हें छिपाने के क्रम में और गलतियां करते चले जाते हैं। इतिहास में विफलता से सफलता पाने के कई उदाहरण हैं। युद्ध हो या आविष्कार हर क्षेत्र में सैकड़ों लोगों को शुरुआत में विफलता का सामना करना पड़ा है लेकिन जिन लोगों ने अपनी गलती को स्वीकार किया और उसमें सुधार की संभावनाओं पर आत्ममंथन किया वह बाद में सफल हुआ और जिन्होंने गलती को स्वीकार ही नहीं किया वह इसे बार-बार दोहराता रहा और अंतत...

सुभाषितानि

चित्र
अथर्ववेद 10/6/33 यथा॒ बीज॑मु॒र्वरा॑यां कृ॒ष्टे फाले॑न॒ रोह॑ति।  ए॒वा मयि॑ प्र॒जा प॒शवोऽन्न॑मन्नं॒ वि रो॑हतु ॥ भावार्थ : -- यह बात प्रसिद्ध है कि उत्तम अन्न उपजाऊ धरती में क्रियाविशेष द्वारा बोये बीज से उत्तम अन्न आदि उत्पन्न होते हैं, वैसे ही सुशिक्षित गुणी पुरुषों के सुविचारित कर्म के सानिध्य से बड़े-बड़े उपकारी लाभ होते हैं और समाज उससे लाभान्वित हो होता है ॥३३॥                                         ~~~~~~~~~~~~~~~~~~ 🚩आपका दिन मंगलमय हो 🚩 ~~~~~~~~~~~~~~~~~~

परिस्थितियों का ब्रेक

चित्र
 *किसी दिन कक्षा में  विद्यार्थियों से पूछा, "कार में ब्रेक क्यों लगाते हैं?" एक छात्र ने उठकर उत्तर दिया, "सर, कार को रोकने के लिए।" एक अन्य छात्र ने उत्तर दिया, "कार की गति को कम करने और नियंत्रित करने के लिए।" एक अन्य ने कहा, "टक्कर से बचने के लिए।" जल्द ही, जवाब दोहराए जाने लगे। इसलिए स्वयं ने ही प्रश्न का उत्तर देने का निर्णय लिया। चेहरे पर एक मुस्कान के साथ मैने कहा, "मैं आप सभी की सराहना करता हूँ कि आप इस सवाल का जवाब देने की कोशिश कर रहे हैं। हालाँकि मेरा मानना ​​​​है कि यह सब व्यक्तिगत धारणा का मामला है। पर मैं इसे इस तरह से देखता हूँ, " *कार में ब्रेक, हमें इसे और तेज चलाने में सक्षम बनाते हैं।*" कक्षा में गहरा सन्नाटा छा गया! इस जवाब की किसी ने कल्पना नहीं की थी।   मैंने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, "एक पल के लिए, मान लेते हैं कि हमारी कार में कोई ब्रेक नहीं है। अब हम अपनी कार को कितनी तेज चलाने के लिए तैयार होंगे?" आगे मैंने कहा, "यह ब्रेक ही हैं जिनके कारण हम कार को तेजी से चलाने की हिम्मत करते हैं और अपन...