योग

 🌷🔥 *योग* 🔥🌷



*प्रिय मित्रों! वर्तमान परिस्थिति में शान्ति की परम आवश्यकता है जिसके लिए आप सभी प्रयासरत भी है । इस संदर्भ में हम आपका ध्यान आकर्षित करना चाहते है कि हमने जो योग और शान्ति के लिए शोध किया है उसमें अनेक शास्त्रों में योग की क्या परिभाषा दी गयी है उसे हम आप सभी को समर्पित करते है । हमारे शोध के अनुसार शान्ति शब्द की विवेचना तथा परिभाषा सनातन वैदिक साहित्य के अतिरिक्त अनुपलब्ध है।*

*Dear Gentlemen! There is an absolute need for peace in the present situation, for which you are all striving. In this context, we would like to draw your attention that in the research we have done for yoga and peace, what is the definition of yoga given in many scriptures, we dedicate it to all of you. According to our research, the explanation and definition of the word Shanti is unavailable apart from the Sanatan Vedic literature.*

*योगः*

1. *महर्षि पतंजलि के अनुसार* -

     *‘‘योगश्चित्तवृत्तिनिरोधः’’* (पतंजलि.यो.सू. 1/2)

      अर्थात् चित्त की वृत्तियों का निरोध ही योग है।

Gaining control over thoughts is in itself  Yoga.

2. *गीता के अनुसार*

    *‘‘योगः कर्मसु कौशलम्’’*  (गीता 2/50)

     अर्थात् कर्म करने की कुशलता ही योग है।

Excellence in action itself is Yoga.

   *‘‘सिद्धय्सिद्धयोः  समो भूत्वा समत्वं योग उच्यते**| गीता 2/48)

     अर्थात् सुख- दुःख, हानि- लाभ, सफलता- असफलता आदि द्वन्द्वों में सम रहते हुए निष्काम भाव से कर्म करना ही योग है। 

Maintaining equanimity and working 

detachedly in the face of joy or sorrow, loss or gain, success or failure is Yoga.


     *‘‘दुःखसंयोग-वियोगं योग संज्ञितम्’’* (गीता 6/23)

अर्थात् जो दुःख रूप संसार के संयोग से रहित है उसका नाम योग है।He who is unaffected and detached in this world of sorrow is called yoga.

3. *महोपनिषद् के अनुसार* -

      *‘‘मनः प्रशमनोपायो योग इत्यभिधीयते’’* (महो0 5/42) 

     अर्थात् मन के प्रशमन के उपाय को योग कहते हैं।3- That is, the means of controlling the mind is called Yoga.

4. *महर्षि याज्ञवल्क्य के अनुसार-*

     *‘‘संयोगयोगयुक्तो इति युक्तो जीवात्मा परमात्मनो।’’*

     अर्थात् जीवात्मा और परमात्मा के मिलन को ही योग कहते हैं।That is, the union of the Self and the Brahman is called Yoga. 

5. *कैवल्योपनिषद् के अनुसार-*

    *‘‘श्रद्धा-भक्ति-ध्यान योगादवेहि’’*

    अर्थात् श्रद्धा, भक्ति, ध्यान के द्वारा आत्मा का ज्ञान ही योग है।

That  state of self realisation achieved through total devotion, absolute faith and meditation is Yoga.

6. *विष्णुपुराण के अनुसार*

    *‘‘योगः संयोग इत्युक्तः जीवात्मा परमात्मनो।’’*

     अर्थात् जीवात्मा तथा परमात्मा का पूर्णतः मिलन ही योग है।

That union of the Self and Brahman is in itself ,Yoga.

7.:- *मैत्रायणी उपनिषद  के अनुसार*

*एकत्वं प्राणमनसोरिन्द्रयाणां  तथैव च**|*सर्वभाव परित्यागो योग इत्यभिधीयते ।।**-मैउ.६/२५

प्राण ,मन और  इन्द्रियो  का जहां एकत्व हो  और सभी पूर्वाग्रहों  का परित्याग हो उसे योग कहते हैं।।

Where the life force,mind and senses unite and all prejudices are shelved is called Yoga.

8:- * तैत्रेयी संहिता सायण भाष्य के अनुसार*

*युज्यतेऽनुष्ठीयत इति योग: कर्म।।**

अर्थ   जिसका अनुष्ठान किया जाता है उस कर्म को निष्ठा पूर्वक करने को योग कहते हैं।।

Correct and sincere observance of rituals is called Yoga. 

9:- *ऋग्वेद दयानंद भाष्य के अनुसार*

*युज्यते यस्मिन् स:(योगः)**

ऋ. दया. १/३४/९

जिस कर्म में मन को एकाग्र किया जाता है उसे योग कहते हैं।।That act which is performed with total concentration of mind is called Yoga. 

10:-*शतपथ ब्राह्मण सायण भाष्य के अनुसार*

 *युञ्जन्ति देवा अत्रेति योग: कर्म।*

- सायण भाष्य (६/२१४/४)

विद्वान लोग जिस कार्य में संलग्न रहते हैं उस कर्म को योग कहते हैं।।Those acts and work which see the involvement of wise men is called Yoga.

11:-*सुश्रुत संहिता के अनुसार*

*येन वाक्यं युज्यते स योगः।*

 (सुश्रु. उत्तर ६५/९)

जिस वाक्य से वास्तविक  आसय सिद्ध हो उसे योग कहते हैं।।That spoken word or sentence which proves the truth or reveals  the true meaning is Yoga.

12:-*योग दर्शन व्यास भाष्यके अनुसार*

*योग समाधि: ।*(योग व्या.१.१)

अर्थ  समाधि का पर्यायवाची ही योग है।।

The synom for the ultimate state of meditation is Yoga.

13:-*कौटिल्य अर्थशास्त्र के अनुसार*

*वाक्ययोजना योग :।।*(कौटि.अर्थ आयकरण . १५ अध्याय -१)

वाक्यों को परस्पर सम्बद्ध करना योग है।।

To ally the sentences mutually is Yoga.

*योगेन चित्तस्य पदेन वाचां*, 

*मलं शरीरस्य च वैद्यकेन*।

*योपाकरोत्तं प्रवरं मुनीनां*

  *पतंजलिं प्रांजलिरानतोऽस्मि*||

जिस पतंजलि मुनि ने योग के द्वारा चित्त का , पद यानी  शब्द शास्त्र का महाभाष्य के द्वारा वाणी का , वैद्यक शास्त्र के द्वारा शरीर के मल को  दूर किया है उस  महर्षि पतंजलि को  अंजलि बद्ध प्रणाम करता हूं|| *I with folded hands bow down humbly to  Maharishi Patanjali who through Yogic practices purifies the impurities of the mind by removing Chitta Vritties,who purifies speech by usage of Grammar, who removes bodily illness through Medical sciences, He who is adept at removal of all impurities of the Body, Mind and Speech to that Exalted of Munis who is Maharihi Patanjali my most humble prostrations.*

🌷🙏 🙏🌷

टिप्पणियाँ