संदेश

फागुन आता देखकर, उपवन हुआ निहाल। अपने तन पर लेपता, केसर और गुलाल।। तन हो गया पलाश-सा, मन महुए का फूल। फिर फगवा की धूम है, फिर रंगों की धूल।। मादक महुआ मंजरी, महका मंद समीर। भंवरे झूमे फूल पर, मन हो गया अधीर।। ढोल मंजीरे बज रहे, उड़े अबीर गुलाल। रंगों ने ऊधम किया, बहकी सबकी चाल।। कोयल कूके कान्हड़ा, भ्रमर भ्रामरी राग। गली-गली में गूंजता, एक ताल में फाग।। नैनों की पिचकारियां, भावों के हैं रंग। नटखट फागुन कर रहा, अंतरमन को तंग।। उजली-उजली रात में, किसने गाया फाग। चांद छुपाता फिर रहा, अपने तन के दाग।। नेह-आस-विश्वास से, हुए कलुष सब दूर। भीगे तन-मन-आत्मा, होली का दस्तूर।। सभी श्रेष्ठ और सुधी आत्मीय जनों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। 🌹🙏💐

चित्र
 

होली जली है बुराई के रूप में बचे है प्रह्लाद सच्चाई के रूप में खुश रहे आप दुनिया में हमेशा यही कामना करते है होलिका दहन के रूप में होली की आप सभी को शुभकामनाएं बधाई हो, महाकाल की कृपा बनी रहे।

चित्र
 

*होरी है...........* पुंडरीक ऐसो खेल रचावै। होरी में, ऐसो खेल रचावै। चीर पूरन आयो मुरारी सों , कारो चीर छुडावै। पुंडरीक ऐसो खेल रचावै। होरी में, ऐसो खेल रचावै। * उर पैठ्यों कारो कन्हाई, गोरी बात न भावै! कारो कारो डीठ्यों, ज्यों त्यों, लूंटन दोडौ जावै। पुंडरीक ऐसो खेल रचावै। होरी में, ऐसो खेल रचावै। * उकसावे करी भरी भरी बातें, चाशनी शबद मिलावै। खुद को बाल कहावतो छोटो, मोटो माल छड़ावै!! पुंडरीक ऐसो खेल रचावै। होरी में, ऐसो खेल रचावै। * ज्यों लुगाई बरसाने की, थिरक थिरक यों नाचे। बृंदावन की प्रेम अटरिया, मन मुरारि मुसुकावै। पुंडरीक ऐसो खेल रचावै। होरी में, ऐसो खेल रचावै। * एकौ फेंक्यों चीर, ता पर, नौ नौ बसन बिछावै, चढी होरी लठमार वाको तो, देस-देस बलि जावै। पुंडरीक ऐसो खेल रचावै। होरी में, ऐसो खेल रचावै।

https://m.livehindustan.com/uttar-pradesh/story-supreme-court-gives-big-relief-to-yogi-government-in-panchayat-election-2021-case-denied-to-interfere-3938178.html

https://m.livehindustan.com/uttar-pradesh/story-supreme-court-gives-big-relief-to-yogi-government-in-panchayat-election-2021-case-denied-to-interfere-3938178.html

UP पँचायत चुनाव अधिसूचना जारी 15 अप्रैल, 19 अप्रैल , 26 अप्रैल, 29 अप्रैल..कुल 4 चरण में चुनाव सम्पन्न होंगे । 2 मई को समस्त जनपदों की मतगणना एक साथ होगी ..।।

चित्र
 

23 मार्च शहीद दिवस अमर शहीद भगत सिंह, राज गुरु और सुखदेव जी को कोटि कोटि नमन और सभी देशभक्तों की और से गर्वपूर्ण श्रद्धांजली। आपका देश के प्रति त्याग प्रेम और बलिदान हमें हमेशा देश सेवा के लिए पथ प्रदर्शक का कार्य करेगा। इंकलाब जिंदाबाद सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में हैं देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है ~~~~

चित्र
 

यूपी में कोरोना की वजह से 31 मार्च तक कक्षा 1 से 8वीं के सभी स्कूल बंद, सीएम योगी ने जारी किया आदेश https://jagranapp.page.link?amv=81&apn=com.hindi.jagran.android.activity&ibi=com.jagran.www&imv=5.0.2&isi=930502970&link=https%3A%2F%2Fm.jagran.com%2Futtar-pradesh%2Flucknow-city-all-schools-in-classes-one-to-eight-closed-in-uttar-pradesh-till-31-march-due-to-coronavirus-21489372.html

चित्र